आँख भरते ही छा गए बादल
मेरे दिल में समा गए बादल
आज फिर से नहीं हुई बारिश
बस दिलासा दिला गए बादल
इस बरस भी न लौटा हरजाई
इस बरस भी रुला गए बादल
मेरे हिस्से में धूप थी पहले
आप आए तो आ गए बादल
भीगते वक़्त आ गया रोना
याद सब कुछ दिला गए बादल
मेरे हिस्से के इस बरस सोहिल
किस के हिस्से में आ गए बादल
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Sohil Barelvi
our suggestion based on Sohil Barelvi
As you were reading Yaad Shayari Shayari