mujh se zyaada bhaage log | मुझ से ज़्यादा भागे लोग

  - Sohil Barelvi

मुझ से ज़्यादा भागे लोग
फिर भी रह गए पीछे लोग

बिल्कुल सीधी दुनिया है
दुनिया में हैं उलटे लोग

अच्छा बनना अच्छा नईं
मर जाते हैं अच्छे लोग

और भी चेहरे रखते हैं
अच्छा दिखने वाले लोग

अगर इजाज़त देता नईं
मुझ तक आते कैसे लोग

एक यही हसरत थी बस
मेरा भी दिल रखते लोग

  - Sohil Barelvi

Aadmi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Aadmi Shayari Shayari