jab bhi koi mujhe bulaata hai | जब भी कोई मुझे बुलाता है

  - Sohil Barelvi

जब भी कोई मुझे बुलाता है
और ही कोई याद आता है

साथ चलने में है परेशानी
रास्ता हर कोई दिखाता है

आख़िरी छोर इस उदासी का
मेरे दिल के ही पास आता है

दिल की भट्टी में झोंक कर ईंधन
कोई तो रोटियाँ पकाता है

सिर्फ़ कहने से इस ज़माने में
कोई वा'दा नहीं निभाता है

जो भी आता है दिल के साहिल पर
दो घड़ी को ही घर बनाता है

  - Sohil Barelvi

Ghar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Ghar Shayari Shayari