mire jeevan men kitna kuchh naya hota | मिरे जीवन में कितना कुछ नया होता

  - Sohil Barelvi

मिरे जीवन में कितना कुछ नया होता
अगर तू वक़्त पर मुझ को मिला होता

नहीं रोता कभी मैं भी किसी दुख पर
अगर दिल की जगह पत्थर रखा होता

निशाने बाज़ के कच्चे निशाने हैं
कोई तो तीर सीने पर लगा होता

ये दर्द-ए-दिल नहीं जाता कभी ऐ दोस्त
अगर जाता तो इक दो मर्तबा होता

नहीं होता मुसीबत में मगर फिर भी
हमारी सम्त से कोई खड़ा होता

  - Sohil Barelvi

Waqt Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Waqt Shayari Shayari