dard bhar poor kar liya main ne | दर्द भर पूर कर लिया मैं ने

  - Sohil Barelvi

दर्द भर पूर कर लिया मैं ने
ज़ख़्म नासूर कर लिया मैं ने

'इश्क़ को 'इश्क़ ही फ़क़त समझा
यार को दूर कर लिया मैं ने

एक पत्थर पे यूँँ रियाज़त की
एक दिन हूर कर लिया मैं ने

ख़ूब रोने दिया मगर इक दिन
दिल को मसरूर कर लिया मैं ने

और दुख थे मुझे तिरा दुख भी
दिल में मामूर कर लिया मैं ने

देर तक लड़ नहीं सका उस से
ख़ुद को मजबूर कर लिया मैं ने

  - Sohil Barelvi

Friendship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Friendship Shayari Shayari