teri taraf meraa khayal kya gaya | तेरी तरफ़ मेरा ख़याल क्या गया

  - Tehzeeb Hafi

तेरी तरफ़ मेरा ख़याल क्या गया
के फिर मैं तुझको सोचता चला गया

ये शहर बन रहा था मेरे सामने
ये गीत मेरे सामने लिखा गया

ये वस्ल सारी 'उम्र पर मुहीत है
ये हिज्र एक रात में समा गया

मुझे किसी की आस थी न प्यास थी
ये फूल मुझको भूल कर दिया गया

बिछड़ के साँस खेंचना मुहाल था
मैं ज़िंदगी से हाथ खेंचता गया

मैं एक रोज दस्त क्या गया के फिर
वो बाग़ मेरे हाथ से चला गया

  - Tehzeeb Hafi

Shehar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Tehzeeb Hafi

As you were reading Shayari by Tehzeeb Hafi

Similar Writers

our suggestion based on Tehzeeb Hafi

Similar Moods

As you were reading Shehar Shayari Shayari