jab mohabbat lon se aane lagii hai | जब मोहब्बत लोन से आने लगी है

  - Vijay Potter Singhadiya

जब मोहब्बत लोन से आने लगी है
शा'इरी तब टोन से आने लगी है
सव की है तेरी डीपी यार जब से
जान ख़ुशबू फ़ोन से आने लगी है

आज कल तो आ रही है कॉल उसकी
ये हवा किस ज़ोन से आने लगी है

सुन लिया है शे'र शायद उसने मेरा
तो सलामी डोन से आने लगी है

हो गया है इश्क़ शायद अब मुझे भी
सो मधुरता नोन से आने लगी है

  - Vijay Potter Singhadiya

Pollution Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Vijay Potter Singhadiya

As you were reading Shayari by Vijay Potter Singhadiya

Similar Writers

our suggestion based on Vijay Potter Singhadiya

Similar Moods

As you were reading Pollution Shayari Shayari