Furkan Ansari

Furkan Ansari

@Furkan_Ansari

Furkan Ansari shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Furkan Ansari's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

13

Likes

4

Shayari
Audios
  • Sher(2)
  • Ghazal(11)

Sher

Ghazal

ये क्या सितम तिरे होते हुए ख़ला हूँ मैं मैं अब भी ज़िन्दा हूँ तुझ में या मर चुका हूँ मैं किसे ख़बर के यहाँ कोई आता जाता नहीं किसे ख़बर के दिलों दिल मरा हुआ हूँ मैं जो पासबाँ तिरी आँखों की बन गई ज़ुल्फें नज़र नज़र से मिले कैसे सोचता हूँ मैं जहाँ पे मैं ने कभी ज़िन्दगी को छोड़ा था लो आज फिर उसी रस्ते पे आ गया हूँ मैं मैं चाहता था जिसे क़ैद से रिहा करना उसी की राह का काँटा बना हुआ हूँ मैं ऐ शहर-ए-इल्म बता कब तलक करूँँ बरदाश्त अब उस की याद में पैवस्त हो गया हूँ मैं तेरे लिबास-ए-उरूसी से क्या ग़रज़ मुझ को तेरे लिबास-ए-उरूसी पे थूकता हूँ मैं — Furkan Ansari