दूर ख़ुद से किया नहीं जाता

पास जिस के रहा नहीं जाता

मेरी आँखों में गर्द है मुझ से
उस का चेहरा पढ़ा नहीं जाता

मैं ग़मों में निढाल बैठा हूँ
इस से ज़्यादा सहा नहीं जाता

हाल फ़िलहाल क्या कहूँ तुम से
सच कहूँ कुछ कहा नहीं जाता

एक दिल ही तो महज़ माँगा था
तुम से वो भी दिया नहीं जाता

— Furkan Ansari

More by Furkan Ansari

Other ghazal from the same pen

See all from Furkan Ansari →

Sach Shayari

Shers of sach.

All Sach Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling