सभी ने अपने अपने शे'र छाँटे
    ग़ज़ल जैसे हो गुलदस्ता हमारा
    Himanshu Upadhyay Som
    10
    2 Likes
    नज़र टीका उन को लगाना पड़ेगा
    उन्हें इस जहाँ से छुपाना पड़ेगा

    तबीअतनासाज़ हो जाए उन की,
    दु'आओं में सर को झुकाना पड़ेगा

    यक़ीं देख कर तो नहीं हो रहा है,
    मुझे उन को छू कर ही आना पड़ेगा

    बुलाने से घर तो नहीं आने वाली,
    उन्हें ख़्वाब में ही बुलाना पड़ेगा

    मेरा दिल उन्होंने चुराया है पागल
    मुझे भी कुछ उन का चुराना पड़ेगा

    लिखा "सोम" ने एक लड़की की ख़ातिर
    ये मम्मी से मुझ को बताना पड़ेगा
    Read Full
    Himanshu Upadhyay Som
    8
    1 Like
    ये जहाँ है हिसार औरत का
    है सभी पर उधार औरत का

    ख़ूबियाँ और भी हैं उस
    में पर
    सबने देखा निखार औरत का

    आदमी को तो फिर भी छुट्टी है
    रह्न है पर करार औरत का

    रौनक़े घर की सब इन्हीं से हैं
    घर करे इंतिज़ार औरत का

    जन्म औरत की कोख से ले कर
    मर्द करते शिकार औरत का

    घर में सब का ख़याल रखती है
    है यही रोज़गार औरत का
    Read Full
    Himanshu Upadhyay Som
    7
    2 Likes
    सूर्य अपनी रौशनी से चाँद रौशन ज्यूँ करे
    तू भी अपने नूर से वैसे ही रौशन कर मुझे
    Himanshu Upadhyay Som
    6
    4 Likes
    ख़ूब-सूरत गुलाब सी लड़की
    हम ने देखी है ख़्वाब सी लड़की

    बाल हैं स्याह रात के जैसे
    रुख़ से है माहताब सी लड़की

    राज़ ख़ुद में कई समेटे हुए
    बंद है वो किताब सी लड़की

    प्यार ऊँचाइयों से है उस को
    उड़ती फिरती उक़ाब सी लड़की

    सब मुसाफिर हैं इक मरुस्थल के
    और वो है यख़ आब सी लड़की

    एक लम्हें में हो गई गायब
    एक दिलकश सराब सी लड़की
    Read Full
    Himanshu Upadhyay Som
    5
    0 Likes
    गुलों के साथ हम भी कुचले जाते
    मगर काँटों से था रिश्ता हमारा
    Himanshu Upadhyay Som
    3
    3 Likes
    हरम दिल का न ख़ाली था हमारा
    रहा करता था इक शैदा हमारा

    उसी के ख़्वाब थे मन्ज़िल हमारी
    उसी की नींद थी रस्ता हमारा

    तुम्हारे साथ जब ये हाल है तो
    तुम्हारे बा'द क्या होगा हमारा

    जहाँ पर साथ छोड़ा हम सेफ़र ने
    वहीं पर रुक गया रस्ता हमारा

    ग़ज़ल कैसे मुकम्मल ये करें हम
    मुआ मतला नहीं बनता हमारा

    किसी के दिल पे क़ाबू क्या करें हम
    हमीं पर बस नहीं चलता हमारा

    विकारों को गिराया हम ने जब तब
    बहुत ऊँचा उठा पलड़ा हमारा

    गुलों के साथ हम भी कुचले जाते
    मगर काँटों से था रिश्ता हमारा
    Read Full
    Himanshu Upadhyay Som
    2
    2 Likes
    दो पंख लगे होते तू साथ चला होता
    परवाज़ बयाँ होती आग़ाज़ नया होता

    रिश्ते मैं निभाने को कुछ और रुका होता
    नातों में अगर बाक़ी कुछ प्यार रहा होता

    उम्मीद-ए-वफ़ा तुझ से मैं ने की नहीं होती
    तो ज़ख़्म मेरे दिल का गहरा न हुआ होता

    ऐसे न जले होते तब गाम ये जीवन के
    ख़्वाहिश के शरारों पर जो मैं न चला होता

    जो तू ने कभी मुझ को गुल नज़्र किया था इक
    कुछ बाब पलटने थे वो फूल मिला होता
    Read Full
    Himanshu Upadhyay Som
    1
    2 Likes