Kaleem Usmani

Kaleem Usmani

@kaleem-usmani

Kaleem Usmani shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Kaleem Usmani's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

5

Likes

19

Shayari
Audios
  • Sher(1)
  • Ghazal(4)

Sher

इश्क़ हमारी बर्बादी को दिल से दुआएँ देता है हम सेे पहले इतना रौशन नाम न था रुस्वाई का — Kaleem Usmani

Ghazal

है अगरचे शहर में अपनी शनासाई बहुत फिर भी रहता है हमें एहसास-ए-तन्हाई बहुत अब ये सोचा है कि अपनी ज़ात में सिमटे रहें हम ने कर के देख ली सब से शनासाई बहुत मुँह छुपा कर आस्तीं में देर तक रोते रहे रात ढलती चाँदनी में उस की याद आई बहुत क़तरा क़तरा अश्क-ए-ग़म आँखों से आख़िर बह गए हम ने पलकों की उन्हें ज़ंजीर पहनाई बहुत अपना साया भी जुदा लगता है अपनी ज़ात से हम ने उस से दिल लगाने की सज़ा पाई बहुत अब तो सैल-ए-दर्द थम जाए सकूँ दिल को मिले ज़ख़्म-ए-दिल में आ चुकी है अब तो गहराई बहुत शाम के सायों की सूरत फैलते जाते हैं हम लग रही तंग हम को घर की अँगनाई बहुत आइना बन के वो सूरत सामने जब आ गई अक्स अपना देख कर मुझ को हँसी आई बहुत वो सहर तारीकियों में आज भी रू-पोश है जिस के ग़म में खो चुकी आँखों की बीनाई बहुत मैं तो झोंका था असीर-ए-दाम क्या होता 'कलीम' उस ने ज़ुल्फ़ों की मुझे ज़ंजीर पहनाई बहुत — Kaleem Usmani
रात की ज़ुल्फ़ें भीगी भीगी और आलम तन्हाई का कितने दर्द जगा देता है इक झोंका पुर्वाई का उड़ते लम्हों के दामन में तेरी याद की ख़ुश्बू है पिछली रात का चाँद है या है अक्स तिरी अँगड़ाई का कब से न जाने गलियों गलियों साए की सूरत फिरते हैं किस से दिल की बात करें हम शहर है उस हर जाई का इश्क़ हमारी बर्बादी को दिल से दुआएँ देता है हम से पहले इतना रौशन नाम न था रुस्वाई का शे'र हमारे सुन कर अक्सर दिल वाले रो देते हैं हम भी लिए फिरते हैं दिल में दर्द किसी शहनाई का तुम हो 'कलीम' अजब दीवाने बात अनोखी करते हो चाह का भी अरमान है दिल में ख़ौफ़ भी है रुस्वाई का — Kaleem Usmani