यार कीचड़ में विदेशी फूल क्यूँ हम बो रहे

ख़ार-ओ-ख़स में भी बहुत कुछ है जिसे हम खो रहे

जब तलक कार-ए-जहाँ को जान पाते हम सभी
देखते हैं क्या कि बोझा दूसरों का ढो रहे

बस दिखावे के लिए कुछ लोग लगते हैं गले
बे-बसीरत लोग हाथों में तमंचा बो रहे

बैठ कर दफ़्तर में आँखें मूँद लीं बार-ए-दिगर

जब हुआ हल्ला कि मुफ़्लिस हक दुबारा खो रहे
दिल में मेरे चुभ गईं कितने ग़मों की किर्चियाँ

कुछ ग़मों पर हँस रहे हैं कुछ ग़मों पर रो रहे

— Tarun Pandey

More by Tarun Pandey

Other ghazal from the same pen

See all from Tarun Pandey →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling