यहाँ सब को पता है जो वो बस आधी कहानी है

हक़ीक़त को छुपाने की मिरी आदत पुरानी है

जो ज़ेर-ए-आसमाँ रहते हैं ख़ुद को क्या समझते हैं
वे कठपुतली हैं जिन को बस अदाकारी निभानी है

ग़म-ए-हिज्राँ में वो लड़के लटक जाते हैं रस्सी से
जिन्हें सारी परेशानी अकेले ही उठानी है

मिरी इक दोस्त कहती है कि मुझ को भूल जाना तुम
कहानी इक दिल-ए-बर्बाद की उस को छुपानी है

अरे शागिर्द मेरा हो कि तेरा हो, रहे मिल कर
हमें बच्चों के ख़ातिर प्यार की दुनिया बसानी है

— Tarun Pandey

More by Tarun Pandey

Other ghazal from the same pen

See all from Tarun Pandey →

Breakup Shayari Collection

Shers of breakup shayari collection.

All Breakup Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling