ki jaise raat chadhti ja rahi hai | कि जैसे रात चढ़ती जा रही है

  - Aditya

कि जैसे रात चढ़ती जा रही है
उदासी दिल पे मेरे छा रही है

तेरी ख़्वाहिश में मैं तो जग रहा हूँ
तुझे फिर नींद कैसे आ रही है

समझती है मुझे वो शख़्स अच्छा
उसे कोई हवा बहका रही है

मेरी चाहत है उसको ख़ुद में रक्खूँ
मगर वो दूर होती जा रही है

बहुत सुलझा हुआ सा शख़्स हूँ सो
मुझे ये ज़िन्दगी उलझा रही है

  - Aditya

Depression Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aditya

As you were reading Shayari by Aditya

Similar Writers

our suggestion based on Aditya

Similar Moods

As you were reading Depression Shayari Shayari