हिज्र का गीत गुनगुनाती है

एक लड़की बहुत सताती है

पास रहना भी क्या मुसीबत है
दूर जाने पे मौत आती है

बात करती है सैकड़ों से पर
सिर्फ़ मुझ को ही क्यूँ रुलाती है

कैसे कैसों से दोस्ती है तेरी
कैसे कैसों को मुँह लगाती है

— Lakhan Vaishnav "Aasmaan"

More by Lakhan Vaishnav "Aasmaan"

Other ghazal from the same pen

See all from Lakhan Vaishnav "Aasmaan" →

Hijrat Shayari

Shers of hijrat.

All Hijrat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling