वही एक लड़की दग़ा करने वाली
मिली है हवा को हवा करने वाली
गिला है उसी से वही है मोहब्बत
हँसी ज़िंदगी को सज़ा करने वाली
उलझता हुआ मैं बिछड़ती हुई तुम
वफ़ा में दिलों को खफ़ा करने वाली
मुसलसल ख़यालों में रहती हमारे
हमेशा घरों में रहा करने वाली
— Anurag Pandey















