dhoondhne par ha | ढूँढ़ने पर हमें न पाओगे

  - Arohi Tripathi

ढूँढ़ने पर हमें न पाओगे
अब बताओ किधर से आओगे

कौन हो तुम कहाँ से आए हो
यार अपना पता बताओगे
'इश्क़ हम सेे हुआ है बोलो फिर
और कितना भला छुपाओगे

एक दिन भी मुहाल है जीना
और कितना हमें सताओगे

कौन सा 'इश्क़ यार कैसा ''इश्क़
ऐसी कोई ग़ज़ल सुनाओगे

नाम ले लूँ अगर तुम्हारा मैं
अपनी दुल्हन हमें बनाओगे

मौत आती नहीं मुझे जानी
ज़िंदगी भर हमें रुलाओगे

  - Arohi Tripathi

Death Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Arohi Tripathi

As you were reading Shayari by Arohi Tripathi

Similar Writers

our suggestion based on Arohi Tripathi

Similar Moods

As you were reading Death Shayari Shayari