mustard jab ho gaii har baat meri | मुस्तरद जब हो गई हर बात मेरी

  - Arohi Tripathi

मुस्तरद जब हो गई हर बात मेरी
देखकर रोने लगी हालात मेरी

कुछ अमीरों का असर जब से पड़ा है
तब से रहती है ज़ुबाँ पर ज़ात मेरी

कट गया दिन जो बचा था साल भर में
पर अधूरी रह गई है रात मेरी

देख उसको जीत कर भी हारने में
फिर लगेगी ख़ूबसूरत मात मेरी
'इश्क़ मेरा दर्द मेरा हिज्र मेरा
हाँ ज़रा भर रह गई औक़ात मेरी

  - Arohi Tripathi

I love you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Arohi Tripathi

As you were reading Shayari by Arohi Tripathi

Similar Writers

our suggestion based on Arohi Tripathi

Similar Moods

As you were reading I love you Shayari Shayari