tanj talwaar kya vaar kar paayenge | तंज़ तलवार क्या वार कर पाएँगे

  - "Dharam" Barot

तंज़ तलवार क्या वार कर पाएँगे
मान कर हार कुछ यार कर पाएँगे

हौसला चाहिए इक ज़रा सा ही बस
देखो फिर दरिया भी पार कर पाएँगे

सोचे बिन दिल नहीं मिलते ये जानलो
सोचना होगा तब प्यार कर पाएँगे

नाम लिखकर मिटाना नहीं है हमें
याद तब जाके हर बार कर पाएँगे

रोक कर रखना जाते हुए को 'धरम'
जाने के बाद क्या यार कर पाएँगे

  - "Dharam" Barot

Satire Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Satire Shayari Shayari