दिल-ए-नादान को सुनसान भी रक्खा नहीं तुम ने

किसी को माह भर मेहमान भी रक्खा नहीं तुम ने

ख़ुद अपनी आँख में तूफ़ान भी रक्खा नहीं तुम ने
फ़साहत का कोई सामान भी रक्खा नहीं तुम ने

मुझे उम्मीद थी इस बार मुझ को छोड़ जाओगे
मुझे इस बार तो हैरान भी रक्खा नहीं तुम ने

किसी से वस्ल के भी बा'द तुम हम को गवारा थे
और ऐसे फ़ैसले का, मान भी, रक्खा नहीं तुम ने

दर-ओ-दीवार पे नाख़ून से लाइन बना डाली
ये क्या इंसान को इंसान भी रक्खा नहीं तुम ने

— Divyansh "Dard" Akbarabadi

More by Divyansh "Dard" Akbarabadi

Other ghazal from the same pen

See all from Divyansh "Dard" Akbarabadi →

Insaan Shayari

Shers of insaan.

All Insaan Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling