तुम को दिल की नेमत देते

हिस्से की सब बरकत देते

सारी दुनिया पीछे होती
तुम गर हम को इज़्ज़त देते

सारी ख़ुशियाॅं मिल जातीं जो
तुम बाॅंहों की क़ुर्बत देते

तेरे साथ में हँसकर के हम
अपने ग़म को रुख़सत देते

थोड़ा ये दिल दिल हो जाता
जो तुम थोड़ी फ़ुरसत देते

— Prakamyan Gautam

More by Prakamyan Gautam

Other ghazal from the same pen

See all from Prakamyan Gautam →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling