badi khaamosh hain kal se hawaaein | बड़ी ख़ामोश हैं कल से हवाएँ

  - Meem Alif Shaz

बड़ी ख़ामोश हैं कल से हवाएँ
बदलने वाली हैं शायद फ़ज़ाएँ

परिंदे हो रहें हैं सच में बेघर
कहीं तो कुछ शजर हम भी लगाएँ

तुम्हारी रातें कट जाएँगी लेकिन
गरीबों को नहीं मिलती दवाएँ

अगर तुम बेवफ़ा हो तो यक़ीनन
तुम्हारा 'इश्क़ लाएगा बलाएँ

नहीं छोड़ी अभी सिगरेट तुम ने
चलो हम ही तुम्हें फिर भूल जाएँ

हमारा ज़ख़्म ताज़ा है अभी तक
मगर कोई नहीं सुनता सदाएँ

  - Meem Alif Shaz

Aah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meem Alif Shaz

As you were reading Shayari by Meem Alif Shaz

Similar Writers

our suggestion based on Meem Alif Shaz

Similar Moods

As you were reading Aah Shayari Shayari