tujhe bhi paas aanaa chahiye tha | तुझे भी पास आना चाहिए था

  - Meem Alif Shaz

तुझे भी पास आना चाहिए था
मुझे भी पास जाना चाहिए था

हवा का काम है दीया बुझाना
तुझे उसको बचाना चाहिए था

वफ़ा इक खूबसूरत फूल भी है
तुझे दिल में उगाना चाहिए था

अना कोई पसंद करता नहीं है
तुझे इस को जलाना चाहिए था

अगर बेचैन था तेरा पड़ोसी
तुझे मरहम लगाना चाहिए था

ज़रा सी बात पे नाराज़ था वो
तुझे रिश्ता निभाना चाहिए था

बहुत छोटा मगर दिक्क़त बड़ी थी
तुझे पथ्थर हटाना चाहिए था

  - Meem Alif Shaz

Khushboo Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meem Alif Shaz

As you were reading Shayari by Meem Alif Shaz

Similar Writers

our suggestion based on Meem Alif Shaz

Similar Moods

As you were reading Khushboo Shayari Shayari