आते ही वो पहले तो मेरे हाल पर रोए

फिर हुआ की वो तो मेरे ज़वाल पर रोए

हाँ लगा था रो देंगें वो जवाब पर मेरे
पर वो पहले अपने पूछे सवाल पर रोए

दी कई मिसालें बिछड़े हुए दिलों की पर
उस ने जो भी दी हम हर इक मिसाल पर रोए

राह में बिछड़ने का ख़याल आते ही बिछड़े
बा'द उस के फिर वो हर एक ख़याल पर रोए

जानते थे हम तो होगा मलाल उस को भी
आज मिलते ही वो अपने मलाल पर रोए

हाँ कहा था मर जाएँगे बिछड़ने पर लेकिन
अब भी ज़िंदा हैं दोनो इस कमाल पर रोए

— Kanchan

More by Kanchan

Other ghazal from the same pen

See all from Kanchan →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling