मैं चाहता हूँ अब तेरे नाम ज़िंदगी हो
मैं चाहता हूँ मेरे हाथों में हथकड़ी हो
क़ातिल निगाह ये साड़ी कान पे ये झुमका
इस पे भी हाए जब तुम ज़ुल्फ़ें सँवारती हो
मैं ने छिपा रखा है सब सेे तुम्हें तो जानाँ
तुम मेरी डायरी का वो पेज आख़िरी हो
यूँँ खाती है मिरा सर वो कहना पड़ता है फिर
चुप भी करो मेरी माँ तुम कितना बोलती हो
हर एक ज़ख़्म की उसके पास तो दवा है
बस एक शर्त ये है वो ज़ख़्म बाहरी हो
इक ये भरम रखा है हँसते हुए लबों ने
ये लोग पूछते है सच में उदास भी हो
तुम सेे बिछड़ के फिर मैं भी हो गया किसी का
इक अजनबी को और तुम भी जान बोलती हो
मैंने जिसे भी चाहा है टूट कर है चाहा
ऐसा नहीं कि बस तुम ही मेरी ज़िंदगी हो
Read Full