ik shajar hooñ main fal hi deta hooñ | इक शजर हूँ मैं फल ही देता हूँ

  - Lalit Mohan Joshi

इक शजर हूँ मैं फल ही देता हूँ
छाँव करने यहाँ तो बैठा हूँ

आप क्यूँँ अब उदास दिखते हैं
ग़म को शाख़ों से सोख लेता हूँ

इस नई नस्ल के लिए रब से
अब दुआ मैं ख़ुशी की करता हूँ

चोट पत्थर पे किसलिए करता
मैं जो पत्थर उसी को कहता हूँ

हाथ अब काँपने लगे हैं मेरे
दर्द क्यूँँ किसलिए ये सहता हूँ

  - Lalit Mohan Joshi

More by Lalit Mohan Joshi

As you were reading Shayari by Lalit Mohan Joshi

Similar Writers

our suggestion based on Lalit Mohan Joshi

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari