kisi ki ab nahin chaahat mujhe | किसी की अब नहीं चाहत मुझे

  - Kaviraj " Madhukar"

किसी की अब नहीं चाहत मुझे
बुरी लगने लगी उल्फ़त मुझे

कभी होगी तिरी आदत मुझे
अभी सिगरेट की है लत मुझे

नहीं, सिगरेट की इतनी नहीं
हुयी जितनी तिरी आदत मुझे

कि मैं दौलत नहीं हूँ चाहता
मगर है चाहिए इज़्ज़त मुझे

तुझे ही देखकर मैं जी रहा
तुझी से मिल रही हिम्मत मुझे

मुझे सब कुछ समझ लो मिल गया
मिले उसकी अगर चाहत मुझे

  - Kaviraj " Madhukar"

Motivational Shayari in Hindi

Our suggestion based on your choice

More by Kaviraj " Madhukar"

As you were reading Shayari by Kaviraj " Madhukar"

Similar Writers

our suggestion based on Kaviraj " Madhukar"

Similar Moods

As you were reading Motivational Shayari in Hindi Shayari