यहाँ तू है वहाँ तू है यहाँ वहाँ तू है
है कैफ़ियत ये के अब हर जगह मियाँ तू है
मेरी ये ज़िद है अगर तेरी ये ही ज़िद है तो
जमाई ही नहीं लूँ मैं जो लोरियाँ तू है
तेरे इस उन्स ने क़िस्मत में ज़ख़्म हैं लिक्खे
मैं ज़ब्त-ओ-दस्त हूँ विधवा का चूड़ियाँ तू है
किसी किसी को तो अल्फ़ाज़ तक नहीं है तू
किसी किसी को तो पूरी ही दास्ताँ तू है
बग़ैर आँच के तो रोटी भी नहीं पकती
नसीब वाले हैं वो जिनकी सिसकियाँ तू है
किसी को पूछता था मैं नज़र में है कोई
गले से लग के कोई कहता था के हाँ तू है
Read Full