अब तक मेरा प्यार नहीं देखा उस ने
या'नी कुछ भी यार नहीं देखा उस ने
यूँ तो मुझ को देखा है लेकिन मेरी
आँखों में इक बार नहीं देखा उस ने
हर-दम मेरी हँसती सूरत देखी पर
भीतर का आज़ार नहीं देखा उस ने
डरता हूँ, वो सीधी-सादी लड़की है
जिस्मों का व्यापार नहीं देखा उस ने
पहले तो वो हर-दिन मिलने आती थी
पहले तो इतवार नहीं देखा उस ने ?
— Ravi 'VEER'















