उदासी के समंदर में नहीं रहना
सो अब अपने ही पैकर में नहीं रहना
कहा तो था वो बाम-ओ-दर में दिखता है
कहा तो था कि इस घर में नहीं रहना
तू पहली सफ़ में जा कर बैठता है यार
तुझे मेरे बराबर में नहीं रहना ?
बहुत नज़दीक आता जा रहा है वो
तो मतलब वो मुक़द्दर में नहीं रहना
ये तेरा ग़म नहीं है इसलिए इसने
अभी रहना है पल भर में नहीं रहना
गुज़र जाते हैं अच्छे और बुरे दिन सब
सो ये दिन भी कलेंडर में नहीं रहना
Read Full