nauha lab par yahii hai saahil ke | नौहा लब पर यही है साहिल के

  - Shajar Abbas

नौहा लब पर यही है साहिल के
मौत आई क़रीब मंज़िल के

मैं मुख़ालिफ़ था मैं मुख़ालिफ़ हूँ
मैं मुख़ालिफ़ रहूँगा बातिल के

गिन नहीं पाए चारा-साज़-ए-जहाँ
इतने टुकड़े हुए मेरे दिल के

देखकर होंठों पर हँसी मेरे
उड़ गए होश रन में क़ातिल के

सब शजर मुझको मेरे यार-ए-अज़ीज़
दे गए देखिए दग़ा मिल के

  - Shajar Abbas

Khudkushi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Khudkushi Shayari Shayari