बड़ा आराम दिल मेरा करेगा
तुम्हारी यादें गर ज़ाया' करेगा
ये दिल कोई प्रोफ़ेसर नहीं है
सो थोड़ी ग़लती तो ज़्यादा करेगा
मुझे शायद मोहब्बत हो रही है
मुझे फिर से कोई तन्हा करेगा
मैं बस से इस लिए जाता हूँ चंदन
अगर वो देखे तो टाटा करेगा
— Manoj Sharma "Chandan"















