मुझ सेे मिलने न आना मैं ग़ुस्से में हूँ
छोड़ मुझ को सताना मैं ग़ुस्से में हूँ
जो कहोगे करेंगे ये वा'दा रहा
सुनके तेरा बहाना मैं ग़ुस्से में हूँ
कॉल कर के कहा क्या था तू ने मुझे
शक्ल अब मत दिखाना मैं ग़ुस्से में हूँ
रोज़ ग़लती करो रोज़ सॉरी कहो
अच्छा है ये फ़साना मैं ग़ुस्से में हूँ
— Manoj Sharma "Chandan"















