बहुत चर्चा है इस ख़ालिस विषय का
मुहब्बत नाम है याबिस विषय का
उधर ग़म का ही पेपर लीक निकला
मुझे आता था सारा जिस विषय का
बड़ा दुख दे रही है ज़िंदगी अब
बड़ा मुश्किल है पर्चा इस विषय का
जमा इंसानियत सिमटी पड़ी है
नहीं मुद्दा कहीं मुफ़्लिस विषय का
उठा रक्खो ये 'शून्या' शा'इरी अब
लिए फिरते हो ग़म किस किस विषय का
— Shoonya Shrey















