इस लिए भी छलक मैं जाता हूँ

अपने अंदर नहीं समाता हूँ

यूँ तो लाइक़ नहीं ग़ज़ल इस के
आप कहते हैं तो सुनाता हूँ

छोड़ पाता नहीं हूँ फिर उस को
अपनी आदत में जिस को लाता हूँ

मुझ को शाइ'र न तुम बता देना
मैं तो बस क़ाफ़िये मिलाता हूँ

देखता हूँ तमाम दुनिया को
इस का हासिल अमल में लाता हूँ

मौत लेने 'सुमित' मुझे आई
आज जीने से बाज़ आता हूँ

— Sumit Panchal

More by Sumit Panchal

Other ghazal from the same pen

See all from Sumit Panchal →

Anjam Shayari

Shers of anjam.

All Anjam Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling