"शिव"

तुम काल हो महाकाल हो
तुम शंभू शंकर भोले हो
रुद्र भी तुम उग्र भी तुम
भीम पशुपति महादेव हो

पल पल हृदय में रहते हो तुम
साया बन के चलते हो तुम
रक्षा मेरी करते हो तुम
ढाल बन के रहते हो तुम

हे प्रभु ऐसे ही रहना
स्नेह मुझ से करते रहना
जब कभी मँझधार में रहूँ
राह मुझ को दिखाते रहना
रक्षा मेरी करते रहना
रक्षा मेरी करते रहना

— Tarun Bharadwaj

More by Tarun Bharadwaj

Other nazm from the same pen

See all from Tarun Bharadwaj →

Raksha Bandhan Shayari Collection

Shers of raksha bandhan shayari collection.

All Raksha Bandhan Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling