वो आए हैं जनाज़ा देख कर
कई कंधे बदलता देख कर
कहीं शादी तो तुम भी कर ही लो
सनम कोई तो लड़का देख कर
उधर फ़ोटो तो ले ली भीड़ ने
मदद होनी है रिश्ता देख कर
गुज़रता जब गली से तेरी मैं
भटक जाता हूँ रस्ता देख कर
अदब से बात कर लें बाप से
बड़ा होता है बच्चा देख कर
— Sarvesh Pandey















