tere naam se judaa hai meraa naam dekh tu | तेरे नाम से जुड़ा है मेरा नाम देख तू

  - Prince

तेरे नाम से जुड़ा है मेरा नाम देख तू
मेरे दर्द को समझ मेरा कलाम देख तू

अब नहीं है मैकदे की हमको चाह भी कोई
भर चुका है अश्कों से मेरा ये जाम देख तू

आज ईद का ये दिन ख़ुदा है हश्र की तरह
चाँद के बग़ैर जो हुई ये शाम देख तू

माँगने को उस ख़ुदास तुम को मेरी जान मैं
नास्तिक से हो गया हूँ अब इमाम देख तू

सूखे पत्तों की तरह हैं प्रिंस रेज़ा रेज़ा हम
'इश्क़ का हमें मिला है जो इनाम देख तू

जीने की तमन्ना हमने छोड़ दी है प्रिंस अब
काम हो रहा है मेरा अब तमाम देख तू

  - Prince

Shaam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Prince

As you were reading Shayari by Prince

Similar Writers

our suggestion based on Prince

Similar Moods

As you were reading Shaam Shayari Shayari