हज़ारों तरह अपना दर्द हम उस को सुनाते हैं

मगर तस्वीर को हर हाल में तस्वीर पाते हैं

बुझा दे ऐ हवा-ए-तुंद मदफ़न के चराग़ों को
सियह-बख़्ती में ये इक बद-नुमा धब्बा लगाते हैं

मुरत्तब कर गया इक इश्क़ का क़ानून दुनिया में
वो दीवाने हैं जो मजनूँ को दीवाना बताते हैं

उसी महफ़िल से मैं रोता हुआ आया हूँ ऐ 'आसी'
इशारे में जहाँ लाखों मुक़द्दर बदले जाते हैं

— Aasi Uldani

More by Aasi Uldani

Other ghazal from the same pen

See all from Aasi Uldani →

DP Shayari

Shers of dp.

All DP Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling