तुम हो तो क़रीब और क़रीब-ए-रग-ए-जाँ हो

फिर क्यूँ ये मुझे पूछना पड़ता है कहाँ हो

मुमकिन है कि इस बाग़ में दम घुटने का बायस
ख़ुश्बू जिसे कहते हैं वो फूलों का धुआँ हो

तुम से तो पढ़ी जाती नहीं अश्कों की सतरें
जैसे ये किसी और जहाँ की ज़बाँ हो

इस तरह सरे-फ़र्श-ए-'अज़ा बैठी है 'ताबिश'
जैसे ये उदासी किसी मक़तूल की माँ हो

माँ थी तो मुझे रात नहीं पड़ती थी बाहर
अब कोई नहीं पूछता 'अब्बास' कहाँ हो

— Abbas Tabish

More by Abbas Tabish

Other ghazal from the same pen

See all from Abbas Tabish →

Bekhayali Shayari

Shers of bekhayali.

All Bekhayali Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling