कल अपने शहर की बस में सवार होते हुए
वो देखता था मुझे अश्क-बार होते हुए
परिंदे आए तो गुम्बद पे बैठ जाएँगे
नहीं शजर की ज़रूरत मज़ार होते हुए
है एक और भी सूरत रज़ा-ओ-कुफ़्र के बीच
कि शक भी दिल में रहे ए'तिबार होते हुए
मिरे वजूदस धागा निकल गया है दोस्त
मैं बे-शुमार हुआ हूँ शुमार होते हुए
डुबो रहा है मुझे डूबने का ख़ौफ़ अब तक
भँवर के बीच हूँ दरिया के पार होते हुए
वो क़ैद-ख़ाना ग़नीमत था मुझ से बे-घर को
ये ज़ेहन ही में न आया फ़रार होते हुए
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Afzal Khan
our suggestion based on Afzal Khan
As you were reading Shajar Shayari Shayari