apne KHvaabon pe she'r likh dena | अपने ख़्वाबों पे शे'र लिख देना

  - Afzal Sultanpuri

अपने ख़्वाबों पे शे'र लिख देना
या सराबों पे शे'र लिख देना

यार पर्दा अज़ीज है उनको
बा-हिजाबों पे शे'र लिख देना

कौन है दोस्त कौन है दुश्मन
बे-नक़ाबों पे शे'र लिख देना

वो कली हैं गुलाब की अफ़ज़ल
उन गुलाबों पे शे'र लिख देना

ख़ाक में मिल गई मिरी ख़्वाहिश
सारे बाबों पे शे'र लिख देना

कब तलक और चुप रहूँगा मैं
इंक़िलाबों पे शे'र लिख देना

  - Afzal Sultanpuri

Khamoshi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Afzal Sultanpuri

As you were reading Shayari by Afzal Sultanpuri

Similar Writers

our suggestion based on Afzal Sultanpuri

Similar Moods

As you were reading Khamoshi Shayari Shayari