सर-ब-सर पैकर-ए-इज़हार में लाता है मुझे

और फिर ख़ुद ही तह-ए-ख़ाक छुपाता है मुझे

कब से सुनता हूँ वही एक सदा-ए-ख़ामोश
कोई तो है जो बुलंदी से बुलाता है मुझे

रात आँखों में मिरी गर्द-ए-सियह डाल के वो
फ़र्श-ए-बे-ख़्वाबी-ए-वहशत पे सुलाता है मुझे

गुम-शुदा मैं हूँ तो हर सम्त भी गुम है मुझ में
देखता हूँ वो किधर ढूँडने जाता है मुझे

दीदनी है ये तवज्जोह भी ब-अंदाज़-ए-सितम
उम्र भर शीशा-ए-ख़ाली से पिलाता है मुझे

हमा-अंदेशा-ए-गिर्दाब ब-पहलू-ए-नशात
मौज-दर-मौज ही साहिल नज़र आता है मुझे

— Ahmad Mahfuz

More by Ahmad Mahfuz

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Mahfuz →

Nigaah Shayari

Shers of nigaah.

All Nigaah Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling