ab tumhein aur kya kahein kitnii | अब तुम्हें और क्या कहें कितनी

  - Ankit Yadav

अब तुम्हें और क्या कहें कितनी
कट रही है मज़ाक़ में कितनी

ज़िंदगी 'इश्क़ जाम और वो भी
अपने सर पे हैं आफ़तें कितनी

आख़िरी घूँट तक ख़बर है मुझे
पी गई उसके बाद में कितनी

सिर्फ़ हम ही नहीं जले हैं यहाँ
रोज़ जलती हैं सिगरटें कितनी

बस यही देखना है तेरे बाद
दिल में बचती हैं औरतें कितनी

  - Ankit Yadav

Life Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ankit Yadav

As you were reading Shayari by Ankit Yadav

Similar Writers

our suggestion based on Ankit Yadav

Similar Moods

As you were reading Life Shayari Shayari