bas isee soch men zindagi kat gaii | बस इसी सोच में ज़िंदगी कट गई

  - Ankit Yadav

बस इसी सोच में ज़िंदगी कट गई
वो न लौटा कभी बेख़ुदी कट गई

जिस्म और जान दोनों की सरहद से दूर
वो गया तो मिरी हर ख़ुशी कट गई

उसके रस्तों पे पलकें बिछाए हुए
मेरी आँखों की सारी नमी कट गई

रौशनी मुझ सेे नज़रें चुराने लगी
बिजलियाँ भी मिरे शहर की कट गई

दूसरी मैं दुआ और क्या माँगता
जब दुआ ही मिरी आख़िरी कट गई

  - Ankit Yadav

Khushi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ankit Yadav

As you were reading Shayari by Ankit Yadav

Similar Writers

our suggestion based on Ankit Yadav

Similar Moods

As you were reading Khushi Shayari Shayari