मौसम-ए-गुल पर ख़िज़ाँ का ज़ोर चल जाता है क्यूँँ
हर हसीं मंज़र बहुत जल्दी बदल जाता है क्यूँँ
यूँँ अंधेरे में दिखा कर रौशनी की इक झलक
मेरी मुट्ठी से हर इक जुगनू निकल जाता है क्यूँँ
रौशनी का इक मुसाफ़िर थक के घर आता है जब
तो अंधेरा मेरे सूरज को निगल जाता है क्यूँँ
तेरे लफ़्ज़ों की तपिश से क्यूँँ सुलग उठती है जाँ
सर्द-मेहरी से भी तेरी दिल ये जल जाता है क्यूँँ
अब के जब लौटेगा वो तो फ़ासला रक्खेंगे हम
ये इरादा उस के आते ही बदल जाता है क्यूँँ
दूर है सूरज 'अलीना' फिर भी उस की धूप से
बर्फ़ की चादर में लिपटा तन पिघल जाता है क्यूँँ
Read Full