naghma-e-zanjeer hai aur shehr-e-yaaraan in dinon | नग़्मा-ए-ज़ंजीर है और शहर-ए-याराँ इन दिनों

  - Ali Sardar Jafri

नग़्मा-ए-ज़ंजीर है और शहर-ए-याराँ इन दिनों
है बहुत अहल-ए-जुनूँ शोर-ए-बहाराँ इन दिनों


से वफ़ा-दुश्मन से पैमान-ए-वफ़ा है उस्तुवार
ज़ेर-ए-संग-ए-सख़्त है फिर दस्त-ए-याराँ इन दिनों

मोहतसिब भी हल्क़ा-ए-रिंदाँ का है उम्मीद-वार
कम न हो जाए वक़ार-ए-मय-गुसाराँ इन दिनों

तेज़ी-ए-तेग़-ए-अदा की शोहरतें हैं दूर दूर
है बहुत आबाद कू-ए-दिल-फ़िगाराँ इन दिनों

दोस्तो पैराहन-ए-जाँ ख़ून-ए-दिल से सुर्ख़-तर
बढ़ गया है इल्तिफ़ात-ए-गुल-एज़ाराँ इन दिनों

अहल-ए-दिल पर बारिश-ए-लुत्फ़-ए-निगाह-ए-दिल-नवाज़
मेहरबाँ है 'इश्क़ पर चश्म-ए-निगाराँ इन दिनों

है गदा-ए-मय-कदा के सर पे ताज-ए-ख़ुसरवी
कूज़ा-गर की गिल है ख़ाक-ए-शहर-ए-याराँ इन दिनों

क्या 'अजब इशरत-कदों पर बिजलियाँ गिरने लगीं
है बहुत सरकश निगाह-ए-सोगवाराँ इन दिनों

  - Ali Sardar Jafri

Ulfat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ali Sardar Jafri

As you were reading Shayari by Ali Sardar Jafri

Similar Writers

our suggestion based on Ali Sardar Jafri

Similar Moods

As you were reading Ulfat Shayari Shayari