mujhe ab du'a ki zaroorat nahin hai | मुझे अब दु'आ की ज़रूरत नहीं है

  - Aman Mishra 'Anant'

मुझे अब दु'आ की ज़रूरत नहीं है
तू है ना ख़ुदा की ज़रूरत नहीं है

ज़रूरत नहीं है तुझे यार मेरी
तुझे बद-दु'आ की ज़रूरत नहीं है

वो छूकर गया है बदन यार ऐसे
मुझे अब दवा की ज़रूरत नहीं है

ज़रूरत सभी को बहुत की यहाँ पर
किसी को ज़रा की ज़रूरत नहीं है

वो देकर गया है मु'आफ़ी मुझे यूँ
किसी भी सज़ा की ज़रूरत नहीं है

समझ ना ज़रा मेरी हालत समझ ना
बला दे सदा की ज़रूरत नहीं है

ज़रूरत अमन क्या किसीको हो तेरी
किसीको ख़ला की ज़रूरत नहीं है

  - Aman Mishra 'Anant'

Friendship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aman Mishra 'Anant'

As you were reading Shayari by Aman Mishra 'Anant'

Similar Writers

our suggestion based on Aman Mishra 'Anant'

Similar Moods

As you were reading Friendship Shayari Shayari