ye duniya ki rivaayat chhod soni | ये दुनिया की रिवायत छोड़ सोनी

  - Aman Mishra 'Anant'

ये दुनिया की रिवायत छोड़ सोनी
तू रिश्ता ज़िंदगी से जोड़ सोनी

ये मेरा दिल है अपने पास रखले
जो गर है तोड़ना तो तोड़ सोनी

यहाँ पे अब हमें मरना पड़ेगा
यहीं है आख़िरी वो मोड़ सोनी

तू चाहें आज मुझको छोड़ दे पर
तू हम सेे दोस्ती मत तोड़ सोनी

ज़रा सी है तू मुझ सेे जीत लेगी
न यूँँ मेरी कलाई मोड़ सोनी

मैं गिरके पैरों पर ये माँगता हूँ
न सुन माँ की न मुझको छोड़ सोनी

  - Aman Mishra 'Anant'

Friendship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aman Mishra 'Anant'

As you were reading Shayari by Aman Mishra 'Anant'

Similar Writers

our suggestion based on Aman Mishra 'Anant'

Similar Moods

As you were reading Friendship Shayari Shayari