dekh ke lagta hai khushi teri | देख के लगता है ख़ुशी तेरी

  - Aman Mishra 'Anant'

देख के लगता है ख़ुशी तेरी
मुझ सेे बेहतर है ज़िंदगी तेरी

नींद ग़ायब है दो महीनों से
जाँच में आई है कमी तेरी

हाल बेहाल करके छोड़ा है
देख ली लड़की दोस्ती तेरी

हम को उस हाल में पकड़ती तो
सोच फिर क्या माँ सोचती तेरी

प्रेम छोड़ो गिरी है कम से कम
हम अभागों पे रौशनी तेरी

नींद भी आ गई थीं आँखों तक
और फिर याद आ गई तेरी

  - Aman Mishra 'Anant'

Friendship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aman Mishra 'Anant'

As you were reading Shayari by Aman Mishra 'Anant'

Similar Writers

our suggestion based on Aman Mishra 'Anant'

Similar Moods

As you were reading Friendship Shayari Shayari